संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे से बरामद हुआ व्यक्ति का शव, जाँच में जुटी पुलिस

By Ankita Published: 31 May 2023, 2:47 PM | Updated: 31 May 2023, 2:47 PM 1 min read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के चमियाणा में संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। हालाँकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

मृतक की पहचान दुनीचंद के रूप में हुई है, जो कि भट्टाकुफर में दर्जी का व्यवसाय करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दुनीचंद पिछले चार-पांच दिनों से अपनी दुकान पर नहीं गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसके घर जाकर देखा तो उसका शव कमरे में संदिग्ध हालत में पड़ा हुआ था।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू की। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के पेट पर चाकू से गोदने के निशान मौजूद थे, साथ ही घटनास्थल से चाकू भी बरामद हुआ है। मामले की पुष्टि एएसपी सुनील नेगी ने की है।