Loading...

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Ankita • 15 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना शाहपुर के तहत हारचक्कियां हारचक्कियां के समीप मंदूई नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। हालांकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार (45) निवासी पंचायत ठेहड़ वार्ड नंबर तीन के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार रात करीब नौ बजे घर से पास के गांव में अपनी बहन के घर जाने की बात कह कर निकला था, लेकिन वह रात को बहन के घर नहीं पहुंचा, जबकि शनिवार सुबह उसका शव नाले में मिला है।

मृतक अपने पीछे पत्नी, बूढ़ी मां और दो बच्चे छोड़ गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मंदूई नाले में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा। जिसके बाद इस बाबत तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। थाना शाहपुर के प्रभारी कुलदीप कुमार ने मामले की पुष्टि की है।