संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
HNN/सोलन
जिला सोलन के चंबाघाट में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान तुलाराम निवासी कथेड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंबाघाट में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे तुलाराम का शव मिला। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत गिरने या किसी वाहन के नीचे आने से हुई है। एसपी सोलन गौरव सिंह द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।