संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
HNN/सोलन
जिला सोलन में सब्जी मंडी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। प्राप्त जानकरी के अनुसार, सब्जी मंडी के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति मंडी के समीप कबाड़ की दुकान चलाता था।
सुबह करीब 11:00 बजे मृतक की पत्नी दुकान पर आई तो व्यक्ति को संदिग्ध हालात में यहां पाया। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान और खून भी लगा हुआ था। मृतक के परिजनों व्यक्ति की हत्या का शक जाहिर किया है।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। सूचना के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही मामला की जांच शुरू की।