Loading...

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला डेढ़ साल की मासूम बच्ची का शव

PARUL • 3 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का कोई पता नहीं चला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिमला के बालिका आश्रम टूटीकंडी डेढ़ साल की बच्ची मृत हालत में पाई गई।

जिसके बाद इस बाबत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही शिमला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को तुरंत आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

हालांकि अभी तक मौत के कारणों का कोई पता नहीं चला है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। एसपी शिमला संजीव गांधी ने मामले की पुष्टि की है।