Loading...

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

By PARUL Published: 18 Feb 2024, 2:59 PM | Updated: 18 Feb 2024, 2:59 PM 1 min read

HNN/सोलन

जिला सोलन में बद्दी साई मार्ग पर पुलिस को एक अज्ञात युवक का शव मिला है। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बद्दी की टीम गश्त कर रही थी।

इसी दौरान उन्हें बद्दी साई मार्ग पर यूको बैंक के साथ लगती नाली में अचेत अवस्था में एक युवक मिला। पुलिस ने युवक को उठाकर बद्दी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नालागढ़ अस्पताल के शव गृह में रख दिया।

मृतक की उम्र 25 वर्ष के आस-पास है और यह प्रवासी लग रहा है, जिससे अभी पहचान नहीं हुई है। मृतक युवक ने काले रंग की जैकेट व ग्रे रंग की पेंट पहनी हुई है। युवक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। न ही उसके पास कोई पहचान पत्र मिला है।

मृतक का 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए इंतजार किया जाएगा। अगर उसके बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई तो इसका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। डीएसपी खजाना राम ने मामले की पुष्टि की है।