संदिग्ध परिस्थितियों में मिला भेड़पालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में उपमंडल बैजनाथ के ततवाणी के जंगल में एक भेडपालक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि उक्त भेड़पालक 15 मई से छीछडू प्रोजेक्ट सराजड़ा से लापता बताया जा रहा था।

प्रारंभिक तौर पर भेड़पालक की मौत का कारण ढांक से गिरना बताया जा रहा है। मृतक की पहचान जग सिंह पुत्र नथू राम निवासी संसाल के रूप में हुई है।

वह पिछले लंबे समय से भेड़पालक का काम करते थे। बैजनाथ के थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस आगामी जांच में जुटी हुई है।