संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त डीसी राणा ने दिलाई शपथ
HNN/ चंबा
संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त डीसी राणा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ ली। इसके बाद डीसी राणा ने संविधान निर्माता, भारत रतन डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए डीसी राणा ने कहा कि 1949 को संविधान बनकर तैयार हुआ और संविधान सभा ने इसे लागू करने का निर्णय लिया। संविधान दिवस को महत्वपूर्ण बताते हुए उपायुक्त ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में संविधान जीवन के सभी पहलुओं की शासन विधि निर्धारित करता है। उन्होंने समस्त जिला वासियों से संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा रखने का भी आह्वान किया ।