HNN/ धर्मशाला
अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने संविधान दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारत के संविधान को सर्वोपरि रख कर उसकी भावना के अनुरूप काम करने की शपथ दिलाई।
उपायुक्त ने सभी को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा इस संविधान को अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि भारत की ताकत अपने महान संविधान में निहित है। इसी के बूते भारत आज प्रभुतासंपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य के तौर पर दुनिया का सबसे बड़ा व सशक्त प्रजातंत्र बना है, जो मजबूती से एकता के सूत्र में बंधा है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




