संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रतिभा सिंह ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन April 14, 2025 0 min read

शिमला

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होने का आह्वान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा रचित संविधान ने भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अंबेडकर के संविधान को सच्चे मन से अपनाने की जरूरत : प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा बनाया गया संविधान नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों का ऐसा ग्रंथ है, जिसका सभी को सच्चे मन से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें लोकतंत्र को मजबूत करने का अधिकार दिया है।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

प्रतिभा सिंह ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में तानाशाही सरकार बैठी है, जो लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने की लगातार कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और धर्म के नाम पर देश में भाईचारे को खत्म कर ध्रुवीकरण की राजनीति हो रही है।

युवाओं से आगे आने की अपील

प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश के संविधान की रक्षा के लिए सभी नागरिकों को, विशेषकर युवाओं को आगे आना होगा। यही बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।