Loading...

सचिन ने बढ़ाया हिमाचल पुलिस का मान,ऑल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर

Shailesh Saini • 23 Dec 2025 • 1 Min Read

भोपाल में आयोजित 68वीं नेशनल प्रतियोगिता में चमके एचपी पुलिस शूटिंग क्लब के सदस्य; 10 मीटर एयर राइफल में हासिल किया पदक

नाहन:

हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवान खेल के मैदान में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। ताजा उपलब्धि में एचपी पुलिस शूटिंग क्लब के सदस्य हेड कांस्टेबल सचिन ने मध्य प्रदेश के भोपाल में आयोजित 68वीं ऑल इंडिया शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर विभाग और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

​सचिन ने यह पदक 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में देश भर के दिग्गज निशानेबाजों को पछाड़ते हुए हासिल किया। उनकी इस शानदार सफलता पर पुलिस महकमे में जश्न का माहौल है।

अधिकारियों का कहना है कि सचिन की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अटूट अनुशासन और बेहतरीन निशानेबाजी कौशल का परिणाम है।​इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सचिन को बधाई दी है।

कमांडन आईआरबी सिक्स बटालियन धौलाकुआ भागमल ठाकुर, एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बधाई देते हुए कहा कि सचिन ने न केवल एचपी पुलिस शूटिंग क्लब का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे प्रदेश पुलिस बल को गौरवान्वित किया है।

विभाग ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि वे आगामी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह सफलता के झंडे गाड़ते रहेंगे।