Loading...

सड़कों की बदहाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, मरम्मत कार्य तेज करने की मांग

Shailesh Saini • 8 Aug 2026 • 1 Min Read

हिमाचल नाऊ न्यूज नाहन

सिरमौर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़कों की मरम्मत व बहाली के कार्य में तेजी लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कें लंबे समय से खस्ताहाल हैं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

राकेश गर्ग ने कहा कि कालाअम्ब–त्रिलोकपुर सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। त्रिलोकपुर शक्तिपीठ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में सड़क की खराब स्थिति दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। उन्होंने आमवाला–वर्मा पापड़ी–कौलावाला भूड़ सड़क की हालत पर भी चिंता जताते हुए कहा कि यहां भी सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ कई स्थानों पर भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

उन्होंने नाहन शहर की रिंग रोड सहित अन्य सड़कों की बदहाली का मुद्दा भी उठाया। गर्ग ने कहा कि बरसात के दौरान सिरमौर में कई सड़कें बंद हो रही हैं और कुछ स्थानों पर बहाली में देरी से लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं।

उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से बंद व खस्ताहाल सड़कों की तत्काल मरम्मत करवाने तथा सड़क बहाली के कार्य को प्राथमिकता देने की मांग की, ताकि आम जनता और त्रिलोकपुर आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिल सके।

Related Topics: