Loading...

सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई दो बाइकें, एक की मौत, 2 पीजीआई रेफर

Ankita • 6 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में अंब थाना के तहत गांव चुरूडू में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां दो अलग-अलग बाइकें सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की जान चली गई है। इसके अलावा दूसरी बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह जख्मी हुए है।

मृतक युवक की पहचान मनोहर चौहान पुत्र बलदेव सिंह निवासी बडूही के रूप में हुई है। जबकि मनु पुत्र चंदू विणू और नीरज कुमार पुत्र रमझू निवासी बिहार घायल हुए है। घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दो अलग-अलग बाइक चुरूडू में सड़क किनारे एक कंटेनर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया। डीएसपी अंब वसूधा सुद ने पुष्टि की है।