सड़क किनारे लोहे की रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौत
HNN/ सोलन
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला जिला सोलन में एनएच-5 पुराने रेलवे फाटक सनवारा मोड़ का है, यहां एक बाइक सड़क के किनारे बनी लोहे की रेलिंग से टकरा गई।
हादसे में बाइक चालक उछल कर ढांक में जा गिरा और पत्थर पर सिर लगने के कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बलिंद्र प्रताप सिंह चीमा के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, तीन युवक अपनी बाइक पर चंडीगढ़ से घूमने आए थे। वह गांधीग्राम से करीब 2 किमी आगे साकेत रेस्टोरेंट में आए थे। इस दौरान सनवारा मोड़ पर एक निजी बस ने युवक की बाइक को ओवरटेक किया।
इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर कच्ची सड़क पर उतर गई और सड़क के किनारे बनी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में युवक की जान चली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।