Loading...

सड़क क्रॉस करते समय पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आया राहगीर, मौत

PRIYANKA THAKUR • 27 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / ऊना

मैहतपुर आरटीओ बैरियर के समीप आज सुबह पंजाब रोडवेज बस की टक्कर से राहगीर व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुच्चा सिंह पुत्र नसीब सिंह गांव नैंणमा तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह नंगल से पंजाब रोडवेज की बस सवारियां लेकर अमृतसर जा रही थी।

मैहतपुर आरटीओ बैरियर पर करीब साढ़े पांच बजे एक अज्ञात व्यक्ति सड़क क्रॉस कर रहा था, जिसे बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बैरियर पर तैनात गार्ड ने घायल को एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।