सड़क सुरक्षा को लेकर किन्नौर की टापरी फल मंडी में 3 अक्तूबर को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
रिकांगपिओ
शिविर का आयोजन
जिला किन्नौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर ने बताया कि 3 अक्तूबर 2025 को प्रातः 10 बजे से टापरी फल मंडी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित होगा। यह शिविर जिला सड़क सुरक्षा समिति की ओर से आयोजित किया जा रहा है।
किसे मिलेगा लाभ
उन्होंने बताया कि इस शिविर में व्यावसायिक वाहन चालकों, पिकअप और ट्रक यूनियन से जुड़े चालकों तथा जल विद्युत परियोजनाओं में कार्यरत वाहन चालकों की आंखों की जांच की जाएगी।
मुख्य उद्देश्य
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जिला में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, दुर्घटनाओं की रोकथाम करना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाना है।