Loading...

सड़क से नीचे पलट कर पेड़ में अटका टिप्पर, हादसे में….

Ankita • 7 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिलाई

जिला सिरमौर के उपमंडल शिलाई के कांडों गांव के समीप एक टिप्पर के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। हादसे में टिप्पर में सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को उपचार के लिए शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आज बुधवार सुबह चलते टिप्पर का स्टेयरिंग अचानक लॉक हो गया। जिस कारण टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा लुढ़का और एक पेड़ में अटक गया। हादसे में टिप्पर में सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों द्वारा तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। अगर टिप्पर पेड़ में नहीं अटकता तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।