सड़क से लुढ़क कर खाई में गिरी कार, 18 वर्षीय 2 युवकों की मौत, एक जख्मी
HNN/ सोलन
जिला सोलन के वाकनाघाट-ममलीग मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 2 दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि एक बुरी तरह जख्मी हुआ है। घायल युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद आइजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।
मृतकों की पहचान 18 वर्षीय दीक्षित पुत्र प्रेमदत्त निवासी मौजा जेखड़ी और 18 वर्षीय धर्मवीर पुत्र दीवान सिंह निवासी मौजा जेखड़ी उपतहसील ममलीग के रूप में हुई है। वहीं निखिल पुत्र स्व. मोहन लाल निवासी माशड़ू, उप-तह ममलीग जख्मी हुआ है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, वाकनाघाट से ममलीग की तरफ जा रही एक कार में चालक समेत दो युवक सवार थे। जब कार गांव गरू के समीप पहुंची तो चालक कार से अनियंत्रित खो बैठा और कार 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। वहीँ सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में दीक्षित और धर्मवीर को उपचार के दौरान चिकित्स्कों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है।