सड़क हादसा / चौपाल झीना मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत

शिमला | हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल उपमंडल में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा चौपाल झीना मार्ग पर चंबी के समीप शुक्रवार रात को हुआ।

हादसे में दो लोगों की मौत

एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की पहचान राम कृष्ण शर्मा और सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों चौपाल के गांव बदलाव के निवासी थे।

प्रशासन ने दी फौरी राहत राशि

✔ प्रशासन की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 22,000 रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है।
✔ इसके अलावा अन्य सरकारी सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एसडीएम चौपाल ने की अपील

एसडीएम हेमचंद वर्मा ने चौपाल-शिमला मार्ग पर फिसलन के कारण वाहन सावधानी से चलाने की अपील की है।