सड़ी-गड़ी हालत में मिला युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस

झंडूता में डंगे से गिरने के बाद युवक की एम्स में मौत

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना डमटाल के तहत माजरा चक्की दरिया में सड़ी-गड़ी हालत में एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान मनोज कुमार पुत्र बलराज निवासी विष्णु नगर, लवीणी तहसील और जिला पठानकोट के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास साक्ष्य से जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया है। साथ ही घटना के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मनोज की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना डिवीजन नंबर एक पठानकोट में दर्ज हुई थी। मृतक की पहचान उसकी पत्नी और बड़े भाई ने नूरपुर अस्पताल के शव गृह में की है। मृतक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। मनोज मेहनत-मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। खबर की पुष्टि एसपी नूरपुर अशोक रतन ने की है।