लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सडक़ से विधानसभा तक नप बद्दी के अविश्वास प्रस्ताव की गूंज

PRIYANKA THAKUR | 10 मार्च 2022 at 1:24 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सत्ता के दम पर साख और नाक दोनों बचाने का किया जा रहा है प्रयास….राणा

HNN / बद्दी

नगर परिषद बद्दी में भाजपा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव अब प्रशासन से लेकर सरकार तक गले की फांस बन गया है। सडक़ से लेकर विधानसभा तक नप बद्दी की गूंज सुनाई दे रही है। मंगलवार को जहां कांग्रेस ने बद्दी और नालागढ़ में विरोध प्रदर्शन कर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं बुधवार को विधायक राजेंद्र राणा ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया। विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि नगर परिषद में नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पार्षद खुद प्रत्यक्ष तौर पर डीसी सोलन के समक्ष पेश हुए। जिस पर प्रशाासन को 15 दिन के अंदर नप में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बहुमत साबित करने का नोटिस जारी करना चाहिए था। लेकिन पिछले 1 महीने से अधिक का समय हो गया सरकार नप बद्दी में भाजपा की साख बचाने के लिए मामले को लटका रही है। विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि जिस पार्षद की सदस्यता रद्द करने की आड़ में मामले को लटकाने का प्रयास किया जा रहा है उस पार्षद की सदस्यता किसी भी तरीके से रद्द नहीं हो सकती।

राणा ने कहा कि जिस तरह से पार्षद तरसेम चौधरी की सदस्यता रद्द करने का हवाला दिया जा रहा है उस हिसाब से तो वार्ड-4 से पार्षद 4 बैठकों में उपस्थित नहीं हुई तो उनकी सदस्यता रद्द क्यों नहीं की जा रही है। राजेंद्र राणा ने कहा कि सरकार दोहरे मापदंड अपनाकर लोकतंत्र की हत्या का प्रयास कर रही है जो होंने नहीं दिया जाएगा। राजेंद्र राणा ने कहा कि बड़़े शर्म की बात है कि सरकार अविश्वास प्रस्ताव जैसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भी साख और नाक बचाने का प्रयास कर रही है।

सडक़ों पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है, काले झंडे दिखाए जा रहे हैं। सरकार और प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लग रहे हैं पुतले जलाए जा रहे हैं। राजेंद्र राणा ने विस सत्र में मामले को उठाकर सरकार व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज से इस मामले पर संज्ञान लेने की बात कही।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]