लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सतलुज नदी में डूबे छात्रों का अभी तक नहीं लग पाया कोई सुराग

SAPNA THAKUR | 13 मार्च 2022 at 12:00 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर-9 खनेरी के पास सतलुज नदी में डूबे दोनों छात्रों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि सर्च अभियान लगातार जारी है और गोताखोरों की टीम दोनों छात्रों को ढूंढने का प्रयास कर रही है। बावजूद इसके अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई है।

गौर हो कि वीरवार शाम को खनेरी के पास सतलुज नदी के किनारे खेलते समय 14 वर्षीय दो छात्र मानव शर्मा और अंशुल मिष्टू सतलुज नदी में डूब गए थे। दोनों के कपड़े सतलुज नदी के किनारे बरामद हुए थे। जिसके बाद से लगातार दोनों को ढूंढने के लिए एनडीआरएफ जवानों, प्रशासन, पुलिस और होमगार्ड जवानों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है परंतु अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]