Loading...

सतलुज नदी में पलटने से बची 40 स्कूली बच्चों से भरी नाव, सभी सुरक्षित

PARUL • 5 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में विकास खंड सुंदरनगर में बीते कल सतलुज नदी में कोलडैम के बड़े स्टीमर से लहरों के आने के कारण नाव पर सवार स्कूल के बच्चों और ग्रामीणों की जान खतरे में आ गई थी। नाव पर सवार कुल 40 स्कूली बच्चों और कुछ ग्रामीण लोग थे। बता दें कि सलापड़-तत्तापानी मार्ग करीब 15 दिन से बंद पड़ा है। जिसके कारण नाव की मदद से बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है।

मिली जाकारी के अनुसार, गांव ऐहन के पास तूफान और मौके से गुजर रहे एनटीपीसी कोलडैम के बड़े स्टीमर से उत्पन्न लहरों के कारण सतलुज नदी में 40 स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को ले जा रही नाव अचानक डगमगाने लगी। नाव के डगमगाने से उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि नाव क्यान से ऐहन की ओर आ रही थी। जिस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह नाव चालक ने सूझबूझ दिखाकर कड़ी मशक्कत के बाद स्टीमर को तट पर लगाया और एक-एक करके सभी स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की जान बचाई गई। हंसराज सचिव कोलडैम वाटरवेज एंड टूरिज्म डवलेपमेंट सोसायटी ने कहा कि 15-20 दिनों से सलापड़-तत्तापानी सड़क बारिश के कारण बंद पड़ी है। इसे देखते हुए यह सोसायटी लोगों और स्कूली बच्चों को मुफ्त नाव सेवा दे रही है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों द्वारा बार-बार शासन और प्रशासन से सड़क मार्ग को खोलने के लिए मांग करने के बावजूद भी आज दिन तक सड़क मार्ग को नहीं खोला गया है। उन्होंने बताया कि डीसी मंडी को भी सड़क मार्ग खुलने तक अन्य नाव का इंतजाम करने की मांग की गई है।