Loading...

सतलुज नदी से बरामद हुआ व्यक्ति का शव

PARUL • 23 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर के डैहर में सतलुज नदी में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान टिबलू राम निवासी अलसू, डैहर रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टिबलू राम रोजाना की तरह सुबह को सैर के लिए गया था। जब काफी देर तक वह वापिस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

इस दौरान उन्होंने डैहर पुल पर टिबलू राम का सामान पड़ा हुआ पाया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सुचना दी और आशंका जताई कि टिबलू राम सैर के दौरान नदी में गिर गया। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया।

सर्च अभियान के दौरान दोपहर बाद सतलुज से टिबलू राम का शव बरामद कर लिया गया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिए और नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।