HNN / नाहन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी व प्रदेश कांग्रेस ओबीसी सेल के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सतेंद्र नेहरू को जिला सिरमौर ओबीसी सेल का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंगलवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कांग्रेस ओबीसी पच्छाद सेल के अध्यक्ष सतेंद्र नेहरू को तत्काल प्रभाव से जिला सिरमौर में ओबीसी सेल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया जाता है।
बता दें कि सतेंद्र नेहरू पिछले दो दशकों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं। ओबीसी सेल के लिए ग्रास रूट से कार्य कर रहे हैं। ओबीसी सेल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतेंद्र नेहरू ने इस नियुक्ति के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, ओबीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष तथा कांग्रेस की राष्ट्रीय हाईकमान का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है, उसे पूरा करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। कांग्रेस पार्टी ओबीसी सेल बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे। साथ ही प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

