Loading...

सदन के पहले दिन विपक्ष का हंगामा, जयराम ठाकुर ने लगाए नारे, मुख्यमंत्री बोले…

PRIYANKA THAKUR • 4 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / धर्मशाला

धर्मशाला स्थित तपावेन में हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का आज पहला शीत सत्र शुरू हुआ। पहले ही दिन सदन में हंगामा देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि 24-25 दिन बाद शपथ हो रही है, जिस तरह से बदले की भावना से काम हो रहा है, ऐसा कभी नहीं हुआ। विधायकों के शपथ ग्रहण समारोह से पहले जयराम ठाकुर ने यह मामला उठाया।

वही, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी पीछे नही हटे, उन्होंने जयराम ठाकुर को कहा कि बधाई हो, 23 लोग भाजपा के जो चुनकर आए हैं। बता दे कि कल 5 जनवरी को पहले विधानसभा अध्यक्ष का चयन होगा। इसके बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का अभिभाषण होगा, जिस पर विधायक चर्चा करेंगे।

विधानसभा सचिव की ओर से जारी अस्थायी सूची के अनुसार 6 जनवरी को पहले शासकीय और विधायी कार्य होंगे।उसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण, चर्चा और पारण होगा। प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि बगैर कैबिनेट के विस सत्र चलेगा। मुख्यमंत्री के साथ सदन में उप मुख्यमंत्री भी बैठेंगे।