सदन में तीसरे दिन हंगामा, विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए किया वाकआउट
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र तीसरा दिन है। बता दें बजट सत्र के तीसरे दिन की बैठक की शुरुआत शिलान्यास पट्टिकाएं लगाने और हटाने के मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों में नोकझोंक से हुई।
बता दें विधानसभा सदन में तीसरे दिन विपक्ष ने हंगामा किया और नारेबाजी करते हुए वाकआउट किया। सदन में सत्तापक्ष-विपक्ष में गतिरोध के बाद भाजपा विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।
इसके बाद नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा विधायकों के साथ चौड़ा मैदान में क्रमिक अनशन पर बैठे जेओए आईटी अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे और उनकी मांगों को सुना। अभ्यर्थी जेओए आईटी से संबंधित विभिन्न पोस्ट कोर्ड की भर्तियों के परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं।