सदस्यता अभियान /1 से 26 अगस्त तक हिमाचल के कॉलेजों में चलेगा अभाविप सदस्यता अभियान का दूसरा चरण
शिमला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) हिमाचल प्रदेश 11 अगस्त से 26 अगस्त तक महाविद्यालय स्तर पर अपने सदस्यता अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करने जा रही है। इससे पहले विद्यालय स्तर पर चलाए गए पहले चरण में हजारों विद्यार्थियों ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की थी।
तीन चरणों में संचालित होगा अभियान
प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने बताया कि सदस्यता अभियान 2025 को तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है—पहला चरण विद्यालयों में, दूसरा चरण महाविद्यालयों में और तीसरा चरण विभिन्न व्यवसायिक एवं व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में होगा। तीसरे चरण की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।
एक लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य
इस वर्ष परिषद ने एक लाख से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। नैंसी अटल ने कहा कि यह केवल सदस्यता अभियान नहीं, बल्कि छात्रशक्ति को संगठित कर राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प है। सभी महाविद्यालय इकाइयों को दिशा-निर्देश भेजे जा चुके हैं और जनसंपर्क के जरिए अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचने की रणनीति बनाई गई है।
छात्र हित और राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्प
अभाविप छात्रों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा सुधार और राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण के लिए सक्रिय रही है। इस अभियान के माध्यम से परिषद अपने इस संकल्प को और मजबूत करेगी।