Loading...

सन फार्मा कंपनी में इतने मार्च को यहां होगें साक्षात्कार….

By Ankita Published: 9 Mar 2023, 12:12 PM | Updated: 9 Mar 2023, 12:12 PM 1 min read

HNN/ नाहन

मैसर्ज सन फार्मा प्राईवेट लिमिटेड पावंटा साहिब में आठ रिक्त पदों को भरने के लिए 14 मार्च 2023 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कंपनी में भर्ती के लिए प्रार्थी की आयु 45 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए।

12वीं पास, डी-फार्मेसी, आईटीआई ईलैक्ट्रीकल, बी-फार्मेसी, एम-फार्मेसी, एमएससी रसायन विज्ञान व मैकेनिकल अथवा इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले युवक व युवतीयां 14 मार्च 2023 को दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र व अन्य आवश्यक दस्तावेजों सहित प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01702 222274 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।