HNN / बिलासपुर
जिला बिलासपुर में अज्ञात शख्स ने खैरियां के पास सफेदे के जंगल में आग लगा दी। देखते ही देखते आग पूरे जंगल में फैल गई। जब ग्रामीणों ने आग की लपटों को उठता हुआ देखा तो उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर हिम्मत दिखाई और 2 घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस घटना में जंगल को ज्यादा नुक्सान तो नहीं हुआ है लेकिन जंगल में रहने वाले पक्षियों के घर उजड़ गए हैं।
उधर, डीएफओ बिलासपुर अवनी भूषण राय ने बताया कि इस घटना में जंगल को ज्यादा नुक्सान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने मिलकर आग को समय रहते बुझा दिया। वहीं उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि यदि उन्हें कोई भी व्यक्ति जंगल में आग लगाता हुआ दिखाई देता है तो वह तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दे ताकि समय रहते व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की जा सके और वन संपदा को सुरक्षित बचाया जा सके।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





