Loading...

सबसे बड़ी प्राकृतिक झील श्री रेणुका जी में मिली कछुओं की 5 प्रजातियां

Ankita • 27 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ रेणुका

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में स्थित सबसे बड़ी प्राकृतिक झील श्री रेणुका जी को निहारने के लिए जगह-जगह से लोग आते है।

जानकारी के मुताबिक, करीब 20 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली श्री रेणुका जी झील में कछुओं की पांच प्रजातियां पाई गई हैं, जो प्राकृतिक तौर पर यहां विचरण कर रहे हैं।

बता दें इन कछुओं को कहीं से लाया नहीं गया है। झील में इंडियन साफ्टशैल, इंडियन ब्लैक, इंडियन फ्लैपशेल, इंडियन रुफ्ड और रेड इयर्ड स्लाइडर कछुए की प्रजाति है।

वैज्ञानिकों के अनुसार, इनमें से रेड इयर्ड स्लाइडर कछुआ भारतीय प्रजाति नहीं है और एक इनवेसिव प्रजाति है। वन्य प्राणी विभाग कछुओं की संख्या को बढ़ाने के लिए अध्ययन कर रहा है।