Loading...

सब्जियों के दामों में आई गिरावट, लोगों ने ली राहत की सांस

SAPNA THAKUR • 16 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

सर्दियों की दस्तक के साथ ही बाजारों में एक बार फिर से फल और सब्जियों के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। फल और सब्जियों के दामों में गिरावट आने से उपभोक्ताओं ने भी राहत की सांस ली है। पहले जहां शहर में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे थे तो वहीं इन दिनों दामों में गिरावट आने से लोगों को विशेषकर गरीब तबके को बड़ी राहत मिल रही है।

बता दे शहर में पहले सब्जियों के दाम आसमान पर थे जिसके चलते लोग 1 किलो के बजाए आधी-आधी किलो ही सब्जियां खरीदते थे। परंतु सब्जी मंडी में सीजनल सब्जियां आने से दामों में कटौती देखने को मिल रही है। फ्रास बीन पहले जहाँ 80 रूपए बिक रही थी अब वह 40 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।

वहीँ, शिमला मिर्च 50 से घटकर 40, बैंगन 50 से 30, घीया 60 से 40, टमाटर 80 से 30 और अदरक के दाम 100 रुपए से घटकर 40 रूपए पहुँच चुके है। हालांकि, मटर अभी भी 100 के पार ही हैं।