Loading...

सब्जी की दुकान के मालिक से 2 युवकों ने की मारपीट, मामला दर्ज

Ankita • 23 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल अंब के तहत चक्क स्थित एक सब्जी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलने के बाद मौके पहुंचे दुकान मालिक से 2 युवकों ने मारपीट की। मामले को लेकर दुकान मालिक ने पुलिस को शिकायत दी है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विनोद शर्मा निवासी चक्क ने बताया कि वह चक्क पुल पर स्थित अपनी सब्जी की दुकान बंद घर चला गया। कुछ ही देर बाद पता चला कि दुकान के पास किसी ने आग लगा दी। मौके पर पहुंचा, तो दुकान में आग लगी हुई थी। इस दौरान साथियों की मदद से आग बुझाने लगे।

इस दौरान मौके पर मौजूद 2 युवकों से आग के बारे पूछा, तो गाली-गलौच करने लगे और लोहे की को रॉड से हमला किया। मौके से फरार होकर वह घर पहुंचे, तो युवक मारने के लिए घर पहुंच गए। डीएसपी अंब वसूधा सुद ने मामले की पुष्टि की है।