सब स्टेशन कृष्णा नगर के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…
विद्युत आपूर्ति बाधित : 7 नवंबर को रहेगी परेशानी, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला विद्युत उपमंडल रिज के तहत सब स्टेशन कृष्णा नगर में मरम्मत कार्य के चलते 23 मई को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता द्वारा दी गई है।
उन्होंने बताया कि कल कृष्णानगर, सिख लाइन, सुंदर बिल्डिंग, लव कुश चौक, वाल्मीकि मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी। उन्होंने कहा कि बिजली सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।
सहायक अभियंता ने बताया कि मरम्मत कार्य मौसम पर निर्भर करेगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।