Loading...

सभी उपभोगता इस दिन तक करें लंबित बिजली के बिलों का भुगतान…….

Ankita • 12 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

विद्युत उपमंडल 2 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र सौली खड्ड, विन्द्रावणी, नेला, चड़याणा, शिल्ला कीपर, मझवाड़, दुदर, कोटमोर्स, सायरी, रखून, ब्राधिवीर, चडयारा, गुटकर, ओटा, बैहना, कैहनवाल, मनयाणा, टिल्ली, तल्याहड, देवधार, पधिऊ, कठलग, रंधाडा, गजनोहा, पतरौण, रत्तीपुल, अलाथू एवं मराथू, जनेड, सिरम, तांदी के सभी विद्युत् उपभोगता अपने लंबित बिजली के बिलों भुगतान निर्धारित तिथि पर कर दे।

यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत् परिषद् लिमिटेड उपमंडल 2 मंडी के सहायक अभियन्ता सुनीन शर्मा ने दी। उन्होंने सभी विद्युत् उपभोगताओं से आग्रह किया है कि वे अपने लम्बित बिजली के बिलों का भुगतान 15 सितम्बर 2023 से पहले पहले कर दे।

उन्होंने यह भी बताया कि बिजली के बिलों भुगतान समय पर ना करने पर उनके बिजली के कनैक्शन बिना किसी अतिरिक्त पत्राचार या सूचना के काट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद दोवारा सप्लाई जोड़ने के लिए 250 रुपए प्रतिमीटर अतिरिक्त अदायगी भी करना पड़ेगी।