समय रहते निपटा लें जरूरी काम, कल इन क्षेत्रों में बिजली बंद….

By Ankita Published: 4 Aug 2024, 8:55 PM | Updated: 4 Aug 2024, 9:01 PM 1 min read

HNN/ ऊना

33 केवी सब स्टेशन की पी एंड टी टीम की टेस्टिंग के चलते 5 अगस्त को 11 केवी थानाकलां फीडर और 11 केवी रायपुर फीडर में सुबह 11 से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी विद्युत विभाग के एसडीओ जे एस कौशल ने दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को थानाकलां, टिहरा, बिहडू, रायपुर, तलाई, सकोण, मंदली, डोह, छपरोह, बुढार, हरिनगर आदि गांवों में बिजली प्रभावित रहेगी।

इसके अलावा 11 केवी खुरवाई और 11 केवी अंबेहडा फीडर के उचित रख रखाव के चलते प्लाहटा, कुढ़, त्यार, क्यारियां, अंबेहड़ा, लमलेहडी, जोगीपंगा, खुरवाई, ककराना, गहरा व कोठी आदि गांवों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।