Loading...

समय रहते निपटा ले जरूरी काम, कल यहां लगेगा पावर कट…..

By Ankita Published: 16 Sep 2023, 6:35 PM | Updated: 16 Sep 2023, 6:35 PM 1 min read

HNN/ मंडी

17 सितंबर को विद्युत अनुभाग सौली खड्ड के तहत आने वाले औद्योगिक क्षेत्र-एक, होटल रिवर बैंक, पथ परिवहन निगम पेट्रोल पंप,सौली खड्ड, एसबीआई बैंक, होटल मंजुल, होटल सिंगार तथा आस-पास के क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी।

यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-2 सुनील शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस दिन प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक 630 केवीए आवेग के ट्रांसफार्मर तथा उनकी न्यूनतम आवेग की लाइन की मुरम्मत कार्य किया जायेगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।