समय रहते निपटा ले जरूरी काम, पांवटा व रेणुका जी के इन क्षेत्रों में कल लगेगा पावर कट…..
HNN/ पांवटा साहिब
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, मंडल पांवटा साहिब में 29 मई सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अजय चौधरी ने दी।
उन्होंने बताया कि विद्युत प्रणाली, मंडल, नाहन द्वारा 132 केवी सब स्टेशन गोंदपुर एवं 220 केवी गिरिनगर द्वारा 33 केवी गिरी पांवटा लाइन एवं 33 केवी गिरी आईटी लाइन में शटडाउन प्रस्तावित है।
जिसके अत: 132/33/11 केवी सब स्टेशन गोंदपुर से फीड होने वाले फीडर जैसे कि 132/11 केवी गोंदपुर (समस्त औद्योगिक क्षेत्र) बातामंडी ,पात्त्लियों क्षेत्र, 33 केवी बद्रीपुर ,33 केवी पुरुवाला, 33 केवी सतौन, 33 केवी शिलाई, 33 केवी रामपुरघाट, 33 केवी पांवटा साहिब व 33 केवी गिरी पांवटा लाइन एवं 33 केवी गिरी आईटी लाइन के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी।
वहीं, सहायक अभियंता ने बताया कि 220 /132 केवी सब स्टेशन गिरिनगर द्वारा 33 केवी रेणुका जी लाइन व ददाहू में शटडाउन रहेगा। ददाहू के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र संगड़ाह, अंधेरी, चांदनी में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान जनता से सहयोग की अपील की है।