Loading...

समय रहते निपटा ले जरूरी काम, सोलन के इन क्षेत्रों में 3 दिन लगेगा पावर कट….

Ankita 30 Sep 2023 Edited 30 Sep 1 min read

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01, 02 व 03 अक्तूबर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।

राहुल वर्मा ने कहा कि 01 अक्तूबर 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक कोहारी, सैंज, कोटला, कसौली, तुन्दल, शडोग, डीडीआई, आंजी, कियार, थाना, बदोल, बदोन, कलहोग एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि 02 अक्तूबर, 2023 को खडयाना, खाली, च्योंथ, शिलारू एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि 03 अक्तूबर, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक साधुपुल, बिणू, थारोल, रूरा, भगेटु, द्रागटु एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति तथा अन्य कारणों से उपरोक्त तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।