Loading...

समय रहते निपटा ले जरूरी काम, कल यहां लगेगा पावर कट….

Ankita • 6 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

11 केवी सरवरी फीडर की तारों की क्षमता को बढ़ाने व केवल बिछाने के कारण कुछ इलाको में 7 जनवरी 2024 को प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक विद्यूत आपूति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल कुल्लू द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि कल जुड़ीशियल कॉम्प्लेक्स, ढालपुर नियर शोबला, बीएसनएल कॉम्प्लेक्स, खोरी रोपा, सरवरी, सुल्तानपुर, लोरन, बस स्टैंड, शीतला माता, फील्ड हॉस्टल, बाबा बालक नाथ, शीशमती, देवधार, शेता फाट, चामुंडानगर, अप्पर मिया बेहर, आईटीआई, जीएम इंडस्ट्री व आस-पास के इलाको में बिजली बंद रहेगी।

सहायक अभियंता ने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है।