समय रहते निपटा ले जरूरी काम, पांवटा-गिरिपार के इन क्षेत्रों में कल लगेगा पावर कट…
HNN/ पांवटा साहिब
पांवटा साहिब-गिरिपार क्षेत्र के 132/33/11 केवी सब स्टेशन गोंदपुर के तहत 20 जनवरी (शनिवार) को शट डाउन लगने जा रहा है। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल पांवटा व पुरुवाला के द्वारा दी गई है।
सहायक अभियंता पुरुवाला अरुनदीप सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक कंट्रोलिंग सब-स्टेशन गोंदपुर के तहत शट डाउन रहेगा। जिस दौरान लाइन पर सर्विस व अन्य कार्य निर्धारित हैं।
जिसके तहत बंगरण, पुरुवाला, भंगानी, सालवाला, मेहरूवाला, गोजर-अडेन, डांडा, मानपुर देवड़ा, खोडोवाला, राजपुर, नघेता, बनोर, भूंगरनी, शिवपुर, नवादा, फूलपुर, आम्बवाला, बरोटीवाला के आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
वहीं, पांवटा साहिब के 33 केवी बद्रीपुर के भूपपुर, केदारपुर, रैनबैक्सी चौक, भाटांवाली, बद्रीपुर, कुमार मोहल्ला, गुज्जर कॉलोनी, परशुराम कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, हरिओम कॉलोनी, तारूवाला घाटी, जग्गा वाली गली, संत तेजा सिंह गली में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अलावा हताब गली, अमर कॉलोनी, धर्मकोट, नया कोट, गंगूवाला, बातापुल, बहराल, सतीवाला, घुतनपुर, बातामंडी, चुंगी नंबर-6, नव विहार कॉलोनी, डिग्री कॉलेज, सूर्या कॉलोनी, शुभखेड़ा, महादेव, शिव शक्ति कॉलोनी, जामनीवाला, टोका, खारा, कुंडियो, हिमुडा कॉलोनी, पहाड़ी कॉलोनी, कुंजा मतरालिय में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
जबकि 11 केवी तारुवाला के, जट्टमोहल्ला, ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, सी ब्लॉक, हिमालयन कॉलोनी और 33 केवी मालवा फीडर के साथ साथ 33 केवी एफ रामपुरघाट के बरोटीवाला, रामपुरघाट, सीमेंट पैंट और क्रशर, डेंटल कॉलेज, पट्टी नत्था सिंह और 33 केवी गिरी: मैनलिंड 1 और 2, फ्रंटियर एलॉय में पावर कट रहेगा।