Loading...

समय रहते निपटा ले जरूरी काम, कल यहां लगेगा पावर कट….

Ankita • 4 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

विद्युत उपमंडल-1 धर्मशाला में पांच जून यानि कल विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग और स्मार्ट सिटी कार्यों के संबंध में इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में दोपहर 1 बजे से दोपहर 2ः30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह जानकारी सहायक अभियंता रमन भरमोरिया ने दी। उन्होंने बताया कि कोतवाली बाजार, खनियारा रोड, तिब्बतन लाइब्रेरी, खड़ा डंडा मार्ग, दाड़नू, गमरू, मैकलोडगंज तथा साथ लगते क्षेत्रों में कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।