Loading...

समय रहते निपटा ले जरूरी काम, कल सुबह 9 बजे यहां लगेगा पावर कट….

Ankita • 14 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

11 केवी एक्सप्रेस फीडर के उचित रखरखाव के कारण हरोली उपमंडल में 15 जुलाई को बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता सुरेश कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि उपमंडल के तहत पालकवाह, काटे, भदौड़ी, हरोली, समनाल, बालीवाल, रोड़ा, संसौवाल, कांगड़, बढ़ेडा, सलोह व घालुवाल में 15 जुलाई को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अथवा किन्हीं अन्य अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत निर्धारित तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।