Loading...

समय रहते निपटा ले जरूरी काम, कल यहां बिजली रहेगी बंद…..

Ankita • 25 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल नंबर-।। ई. रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जूलाई 2024 को पेड़ों की कांट छाट व आवश्यक मुरम्मत कार्य हेतु ऋषिकेश अनुभाग के अन्तर्गत आने वाले कुछ क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि कल क्षेत्र बेलग, कोठी, बडीधार, डीहर, बेहना-जटटा, कल्लर, तन्यूर, बरवाड, सिरू-1, सिरू-।।, बेरी दारोला तथा उसके साथ लगते स्थानों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता ने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा।