Loading...

समय रहते निपटा ले जरूरी काम, कल यहां लगेगा पावर कट….

Ankita • 10 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

11 केवी देवीनगर फीडर और 11 केवी पांवटा फिटर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता गुरुदत्त चौहान ने दी है। उन्होंने बताया कि रविवार 11 जून को पांवटा शहर के कुछ ट्रांसफार्मरों पर सामान्य मरम्मत कार्य किया जाना है।

जिसके चलते सुबह 9:00 से 11:00 तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे मुख्य बाजार पांवटा साहिब के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी और शिव कॉलोनी (पांवटा साहिब) और 33/11केवी 2×10 एमवीए जीआईएस सबस्टेशन पांवटा साहिब के पास का क्षेत्र आदि प्रभावित होंगे।

गुरुदत्त चौहान ने पांवटा शहर की जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि पावर कट मौसम की स्थित पर भी निर्भर करेगा।