समय रहते निपटा ले सभी जरूरी काम, कल यहां रहेगी बिजली बंद..
हमीरपुर में 10 नवंबर को बिजली बाधित रहेगी, ये क्षेत्र रहें प्रभावित
HNN/ हमीरपुर
विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले कुछ क्षेत्रों में 5 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता सौरव राय द्वारा दी गई है।
जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कल लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते बडू, बरोहा, जमली, कथाल, स्वाहल, मोही और आसपास के गांवों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता सौरव राय ने इस अवधि के दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।