समर वेकेशन स्कूलों में 22 जून से ही होंगी छुट्टियां
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश के स्कूलों की छुट्टियां का शेड्यूल नहीं बदला है। समर वेकेशन स्कूलों में यह छुट्टियां 22 जून से ही होंगी, जो 29 जुलाई तक रहेंगी। इसी तरह विंटर वेकेशन स्कूलों में मानसून ब्रेक भी पूर्व की तरह ही रहेगा और कुल्लू व लाहौल-स्पीति में भी छुट्टियां पूर्व शेड्यूल के मुताबिक ही होंगी।
हालांकि समर वेकेशन स्कूलों की छुट्टियां के शेड्यूल में बदलाव करने की मांग कई शिक्षक संगठनों द्वारा की गई थी, जबकि कुछ संगठनों ने इसे न बदलने की मांग की थी। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से मामले पर प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा गया था।
सरकार ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में स्कूलों में पूर्व के शेड्यूल के मुताबिक ही छुट्टियां होंगी। मामले पर शिक्षा सचिव राकेश कंवर का कहना है कि अभी तक छुट्टियों के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।