लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत दुलाहर में किसान जागरूकता शिविर आयोजित

PARUL | 26 सितंबर 2024 at 4:20 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/चंबा

नीती आयोग द्वारा चलाये जा रहे सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत कृषि विभाग जिला चंबा द्वारा ग्राम पंचायत दुलाहर में एक किसान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस किसान जागरूकता शिविर में किसानों को मिटटी परिक्षण के लाभों के बारे में जानकारी गई I इस अवसर पर 50 किसानों को मिटटी स्वास्थ्य कार्ड वितरित किये गये I

आयोजन के संबंध में अहम जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक, जिला चंबा, डॉ कुलदीप धीमान ने बताया कि इस किसान जागरूकता शिविर का आयोजन संपूर्णता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि भविष्य में जिला चंबा के अन्य विकास खण्डों में ऐसे किसान जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जायेगा जिसमें किसानों को मिट्टी की जांच के महत्व तथा प्रक्रिया वारे जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ किसानों को मिटटी स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किये जायेंगे। उन्होंने कहा की वित्त वर्ष 2024-25 में कृषि विभाग जिला चंबा द्वारा किसानों के खेतों के 4950 मिटटी के नमूनों की जांच की जाएगी जिसमें से सितम्बर महीने में अब तक 2650 मिटटी के नमूनों की जाँच कर ली गई है I

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होने कहा कि कृषि विभाग द्वारा किसानों के खेतों की मिट्टी की निशुल्क जांच की जाती है तथा जांच के बाद किसानों को मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध करवाए जाते है। मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से किसानों को यह जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है कि अगली फसल की अच्छी पैदावार लेने के लिए खेत में किस किस्म की कितनी खाद डालें । उन्होंने जिला के सभी किसानों से आग्रह किया है कि वह अपने खेतों की मिट्टी का परीक्षण करवाने के लिए नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]