सरकाघाट में सफाई कर्मचारी ने महिला के साथ की छेड़छाड़, मामला दर्ज
ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
HNN/मंडी
जिला मंडी के धर्मपुर उपमंडल की एक 29 वर्षीय युवती ने थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। युवती ने बताया कि अपने बेटे को चेकअप करवाने के लिए नागरिक अस्पताल आई थी।
जब वह अस्पताल से बाहर निकली तो उसके साथ आई लड़की के साथ सफाई कर्मचारी ने अश्लील हरकतें की। उनके विरोध करने पर उन्हें थप्पड़ जड़ दिए और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपित को कानूनासार दंडित करने और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
डीएसपी संजीव गौतम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।