Loading...

सरकारी वाहन की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत

PARUL • 5 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां ओक ओवर के पास एक सरकारी गाड़ी ने 3 साल की बच्ची को कुचल डाला। बच्ची ने आईजीएमसी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक बच्ची की पहचान नैंसी निवासी झारखंड के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, ओकओवर के पास हरियाणा सर्किट हाउस के समीप प्रवासी मजदूर निर्माण कार्य में लगे थे। इस दौरान एक मजदूर ने अपनी 3 वर्षीय बेटी को सुलाया हुआ था। तभी करीब 12.30 बजे हाईकोर्ट के जज की गाड़ी यहां से गुजरी और गाड़ी ने मासूम बच्ची को कुचल दिया। हादसे के दौरान गाड़ी में चालक ही मौजूद था। उसने तुरंत ही इसी गाड़ी में बच्ची को इलाज के लिए आईजीएमसी पहुंचाया।

लेकिन वहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। वहीं शिमला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क हादसे में बच्ची की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि छोटा शिमला पुलिस स्टेशन में गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।